देश की खबरें | एचसीए ने कभी प्राप्त न हुईं गेंदों के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया: तेलंगाना पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गबन के मामले में गिरफ्तार किए गए हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के (एचसीए) के अध्यक्ष ए जगन मोहन राव और अन्य ने कथित तौर पर 8,340 क्रिकेट गेंदों की खरीद के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया था, जिनमें से एक भी प्राप्त नहीं हुई। तेलंगाना सीआईडी द्वारा एक स्थानीय अदालत में प्रस्तुत रिमांड रिपोर्ट में यह बात कही गई है।