एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अवामी लीग के शासनकाल में ऋण धोखाधड़ी मामले में जनता बैंक के पूर्व अध्यक्ष को किया गया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के शासकाल के दौरान बांग्लादेश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक के अध्यक्ष रहे एक प्रमुख अर्थशास्त्री को 297 करोड़ टका (लगभग 2.44 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी।

विदेश की खबरें | अवामी लीग के शासनकाल में ऋण धोखाधड़ी मामले में जनता बैंक के पूर्व अध्यक्ष को किया गया गिरफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 11 जुलाई पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के शासकाल के दौरान बांग्लादेश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक के अध्यक्ष रहे एक प्रमुख अर्थशास्त्री को 297 करोड़ टका (लगभग 2.44 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी।

‘ढाका मेट्रोपॉलिटन खुफिया शाखा (डीबी)’ के संयुक्त आयुक्त नसीरुल इस्लाम ने बताया कि जनता बैंक के अध्यक्ष अबुल बरकत को बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे राजधानी ढाका के धानमंडी इलाके से हिरासत में लिया गया।

‘ढाका ट्रिब्यून’ के अनुसार, ढाका विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष और बांग्लादेश आर्थिक संघ के पूर्व अध्यक्ष बरकत उन 23 व्यक्तियों में शामिल हैं, जो भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) द्वारा 20 फरवरी को दर्ज किये मामले में नामजद हैं।

एसीसी का आरोप है कि बरकत ने बांग्लादेश बैंक के पूर्व गवर्नर अतीउर रहमान और अन्य के साथ मिलकर जाली दस्तावेजो और अन्य अनैतिक तरीकों से कपड़ा कंपनी ‘एनॉनटेक्स ग्रुप’ से जुड़े 22 संस्थाओं को अवैध रूप से ऋण स्वीकृत किया था।

एसीसी का दावा है कि इस कथित कदाचार के कारण 297 करोड़ टका सरकारी धन का नुकसान हुआ।

हसीना पिछले साल पांच अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में हुए एक बड़े आंदोलन के बाद देश छोड़कर चली गयी थीं। मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभालने वाले मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार, हसीना, उनकी पार्टी के सहयोगियों और देश में उनके 15 साल से ज़्यादा के शासनकाल में विभिन्न पदों पर रहे कई लोगों के खिलाफ कई मामले दर्ज कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).