खेल की खबरें | अनिसिमोवा बनाम स्वियातेक: विम्बलडन को लगातार आठवीं बार मिलेगी पहली महिला चैंपियन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी ओपन 2022 के बाद सेरेना विलियम्स के संन्यास लेने के बाद से ऐसी कोई भी प्रभावशाली खिलाड़ी देखने को नहीं मिली है जिसने पूरी तरह से दबदबा बनाया हो और इससे नए चेहरों को काफी मौके मिले है जैसे कि 13वीं वरीयता प्राप्त 23 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी अनिसिमोवा पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची हैं।
अमेरिकी ओपन 2022 के बाद सेरेना विलियम्स के संन्यास लेने के बाद से ऐसी कोई भी प्रभावशाली खिलाड़ी देखने को नहीं मिली है जिसने पूरी तरह से दबदबा बनाया हो और इससे नए चेहरों को काफी मौके मिले है जैसे कि 13वीं वरीयता प्राप्त 23 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी अनिसिमोवा पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची हैं।
अब वह पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्वियातेक से भिडेंगी जिनके नाम रोलां गैरां में चार और अमेरिकी ओपन में एक ट्रॉफी है। लेकिन स्वियातेक इससे पहले विम्बलडन में क्वार्टर फाइनल से आगे तक नहीं बढ़ पाई थीं।
पोलैंड की 24 साल की स्वियातेक ने कहा, ‘‘मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं यहां फाइनल में खेलूंगी। ’’
स्वियातेक ने कहा, ‘‘मैंने कोर्ट पर सब कुछ अनुभव कर लिया है। लेकिन मुझे ग्रास कोर्ट पर अच्छा खेलने का अनुभव नहीं है। ’’
उन्होंने बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में बेलिंडा बेनसिच पर 6-2, 6-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
अनिसिमोवा ने बृहस्पतिवार को शीर्ष रैंकिंग पर काबिज खिलाड़ी आर्यना सबालेंका के खिलाफ 6-4, 4-6, 6-4 की जीत के दौरान दिखाया कि वह ग्रास कोर्ट पर कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।
अनिसिमोवा 2023 में ‘बर्नआउट’ (थकान) से निपटने के लिए मानसिक स्वास्थ्य अवकाश के दौरान वह टूर्नामेंट से बाहर रही थी। इसके बाद एक साल पहले उनकी रैंकिंग इतनी कम थी कि वह स्वतः प्रवेश नहीं पा सकी और क्वालीफाइंग दौर के दौरान हार गई।
2016 में सेरेना विलियम्स ने अपनी सातवीं और आखिरी विंबलडन चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से हर बार विम्बलडन को नई महिला चैंपियन मिल रही है।
2017 में गार्बाइन मुगुरुजा, 2018 में एंजेलिक कर्बर, 2019 में सिमोना हालेप और (2020 में कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया था) 2021 में ऐश बार्टी (ये सभी अब संन्यास ले चुकी हैं), 2022 में एलेना रायबाकिना, 2023 में मार्केटा वोंद्रोसोवा और 2024 में बारबोरा क्रेजिकोवा ने विम्बलडन ट्रॉफी जीती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

