जरुरी जानकारी | जीएसटी खुफिया शाखा ने फर्जी चालान जारी करने वाली छह फर्जी कंपनियों का पता लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़ी खुफिया शाखा डीजीजीआई ने राष्ट्रीय राजधानी में कम-से-कम छह परिसरों की तलाशी लेने के साथ 266 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और फर्जी कंपनियों से 48 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भुनाने का खुलासा किया है।
नयी दिल्ली, 11 जुलाई माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़ी खुफिया शाखा डीजीजीआई ने राष्ट्रीय राजधानी में कम-से-कम छह परिसरों की तलाशी लेने के साथ 266 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और फर्जी कंपनियों से 48 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भुनाने का खुलासा किया है।
वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की बेंगलुरु क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू की थी।
जांच से पता चला कि किसी व्यावसायिक गतिविधि के बगैर चार कंपनियों ने करोड़ों रुपये मूल्य की वस्तुओं और सेवाओं की प्राप्ति दिखाई है।
बयान के मुताबिक, डीजीजीआई की बेंगलुरु क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने दिल्ली में छह से ज्यादा परिसरों में तलाशी ली और 266 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जी चालान बरामद किए। इनमें फर्जी कंपनियों से 48 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करना और उसे आगे बढ़ाना शामिल था।
जांच से पता चला कि शुरुआत में इस मामले का मुख्य मास्टरमाइंड एक चार्टर्ड अकाउंटेंट था, जो इन कंपनियों के लेन-देन का प्रबंधन करता था। इन कंपनियों के परिसरों की तलाशी के दौरान, मास्टरमाइंड के परिसरों से चालान और मुहर जैसे मूल दस्तावेज़ मिले।
इस मामले के मुख्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीजीआई ने इस धोखाधड़ी की व्यापक जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

