एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल में बांग्लादेश के दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, नशीले पदार्थ जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश के दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 10 किलोग्राम गांजा, प्रतिबंधित कफ सिरप की 100 बोतलें और एक चाकू बरामद किया गया। सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बंगाल में बांग्लादेश के दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, नशीले पदार्थ जब्त

कोलकाता, 11 जुलाई पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश के दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 10 किलोग्राम गांजा, प्रतिबंधित कफ सिरप की 100 बोतलें और एक चाकू बरामद किया गया। सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि जिले में तराली सीमा चौकी पर बृहस्पतिवार देर रात करीब 1.50 बजे तीन से चार बांग्लादेशी तस्करों के एक गिरोह से मुठभेड़ के दौरान बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया।

इसमें कहा गया कि सीमा चौकी तराली-1 पर गश्त कर रहे 143 बटालियन के जवानों को आत्मरक्षा के लिए हवा में कई गोलियां चलानी पड़ीं क्योंकि आरोपी जवानों को लगातार चुनौती दे रहे थे।

बीएसएफ ने बताया कि गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया गया और पूछताछ के लिए चौकी ले जाया गया जबकि दो फरार हो गए।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ बार-बार फ्लैग मीटिंग कर उन्हें जबरन घुसपैठ और बांग्लादेशी अपराधियों द्वारा किए जा रहे हमलों के बारे में बताया गया, लेकिन इसके बावजूद उनकी तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।’’

उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान सभी परिस्थितियों में सीमाओं की सुरक्षा और देश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).