एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आतंकवादियों ने निर्माणाधीन बालिका विद्यालय में बम विस्फोट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लड़कियों के लिए निर्माणाधीन एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय को अज्ञात आतंकवादियों ने बम विस्फोट करके क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि धमाके के लिए परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आतंकवादियों ने निर्माणाधीन बालिका विद्यालय में बम विस्फोट किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 11 जुलाई पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लड़कियों के लिए निर्माणाधीन एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय को अज्ञात आतंकवादियों ने बम विस्फोट करके क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि धमाके के लिए परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया।

विस्फोट के समय इमारत खाली होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आतंकवादियों ने बन्नू जिले के बाका खेल पुलिस क्षेत्र में अजान जावेद प्राथमिक विद्यालय के परिसर के अंदर एक विस्फोटक सामग्री रखी थी।

इस शक्तिशाली विस्फोट के कारण इमारत को काफी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विस्फोट स्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे क्षेत्र में शैक्षिक विकास को पटरी से उतारने का प्रयास बताया है।

ऑस्ट्रेलियाई ‘थिंक टैंक’ लोवी इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2007 से 2017 के बीच कबायली इलाकों में 1,100 से ज्यादा लड़कियों के स्कूल नष्ट कर दिए गए तथा शिक्षिकाओं और छात्राओं को भी निशाना बनाया गया।

वर्ष 2014 में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए एक व्यापक सैन्य अभियान से पहले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने स्वात जिले में अपने गढ़ से उत्तर-पश्चिमी प्रांत के कबायली इलाकों और अन्य जिलों में लड़कियों के स्कूलों पर सैकड़ों हमले किए थे।

इस कार्रवाई के बाद टीटीपी के आतंकवादी अफगानिस्तान भाग गए और अपने नए ठिकानों से सीमा पार हमलों की योजना बनाने लगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).