BSNL यूनियन का केंद्र पर आरोप, कहा- JIO का संरक्षण कर रही है सरकार, तीन दिसंबर से हड़ताल की घोषणा
बीएसएनएल ने यूनियनों ने संयुक्त बयान में कहा, ‘‘फिलहाल सूचना दूरसंचार क्षेत्र संकट में है. इसकी प्रमुख वजह यह है कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी ने बाजार बिगाड़ने वाली दरें रखी हैं. जियो का खेल बीएसएनएल सहित अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पूरी तरह बाजार से गायब करना है."