देश

राम मंदिर निर्माण: प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार से पूछा सवाल, RSS से भी रुख स्पष्ट करने को कहा

दक्षिणपंथी नेता प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर वह अपन रुख स्पष्ट करे। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से जानना चाहा कि वह अभी तक मंदिर बनाने में असफल क्यों रही है

राम मंदिर निर्माण: प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार से पूछा सवाल, RSS से भी रुख स्पष्ट करने को कहा
प्रवीण तोगड़िया और पीएम मोदी (Photo Credit-PTI)

अहमदाबाद: दक्षिणपंथी नेता प्रवीण तोगड़िया (Pravin Togadia) ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)से कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर वह अपन रुख स्पष्ट करे. साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से जानना चाहा कि वह अभी तक मंदिर बनाने में असफल क्यों रही है. अयोध्या में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आयोजित ‘धर्म सभा’ का हवाला देते हुए तोगड़िया ने आरोप लगाया कि यह मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा को लाभ पहुंचाने का प्रयास भी हो सकता है.

तोगड़िया ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का गठन किया है. संवाददाता सम्मेलन में तोगड़िया ने कहा, ‘‘केन्द्र में भाजपा की सरकार के चार, साढ़े चार साल में वे (विहिप और आरएसएस) कहां थे? क्या वह इन विधानसभा चुनावों के कारण बाहर आए हैं या फिर आगामी लोकसभा चुनाव के कारण? क्या वह मंदिर के लिए था या फिर चुनावों के लिए?’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).