हैदराबाद: ऑटोचालक ने की 35 साल के व्यक्ति की दिन-दहाड़े हत्या
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक ऑटोचालक ने दिन-दहाड़े 35 साल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी......
हैदराबाद: तेलंगाना(Telangana) की राजधानी हैदराबाद(Hyderabad) में एक ऑटोचालक(Auto-driver) ने दिन-दहाड़े 35 साल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. मौके से गुजर रहे लोगों ने इस हादसे का वीडियो भी अपने फोन में बनाया है. पुलिस ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार की शाम हुई . पीड़ित एस कुरैशी और 30 साल के आरोपी एम ए खाजा के बीच किसी विवाद को लेकर हुई बहस के बाद यह घटना हुई .
आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में आरोपी कथित रूप से पीड़ित को कई बार गले में तेज धारदार हथियार से गोदता हुआ दिख रहा है . एक यातायात कांस्टेबल ने भी आरोपी को रोकने की नाकाम कोशिश की. पुलिस के अनुसार आरोपी को बाद में यह कहते हुए वीडियो में सुना गया, ‘‘मैंने उसे चाकू से मार दिया’’ क्योंकि उसने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसकी मां तथा बहन को गाली दी.''
यह भी पढ़ें: बिहार: RLSP नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या
चाकू मारने के बाद उसने शव को ठोकर मार दी और बाद में उसके नजदीक जा कर बैठ गया. इस दौरान पुलिस को भी उसके बगल में खड़े देखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

