विदेश

अमेरिका को कंगाल पाक और चीन की दोस्ती नहीं पसंद, लोन को लेकर जताई नाराजगी

अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप वित्त मंत्री डेविड मालपास ने कांग्रेस से जुड़ी एक कमेटी की सुनवाई के दौरान सांसदों को बताया, "अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की टीम अभी पाकिस्तान से लौटी है. हम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि कर्ज में पूरी पारदर्शिता हो.

अमेरिका को कंगाल पाक और चीन की दोस्ती नहीं पसंद, लोन को लेकर जताई नाराजगी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

वाशिंगटन: अमेरिका पाकिस्तान को दिए गए चीन के कर्ज में पारदर्शिता लाने की मांग कर रहा है. पाकिस्तान ने अरबों डॉलर की आर्थिक सहायता हासिल करने के लिये अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से संपर्क किया है. अमेरिका को शक है कि पाकिस्तान आईएमएफ से ये सहायता चीन का कर्ज उतारने के लिए मांग रहा है. अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप वित्त मंत्री डेविड मालपास ने कांग्रेस से जुड़ी एक कमेटी की सुनवाई के दौरान सांसदों को बताया, "अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की टीम अभी पाकिस्तान से लौटी है. हम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि कर्ज में पूरी पारदर्शिता हो.

मालपास ने ये जानकारी सांसद जेफ मर्कली के सवाल के जवाब में दी. मर्कली ने पूछा था कि क्या आईएमएफ के कोष का इस्तेमाल चीन का कर्ज उतारने के लिए किया जा रहा है. मर्कली का कहना है कि एक चुनौती ये है कि पाकिस्तान ने ज्यादातर मामलों में अपनी कर्ज की शर्तों का खुलासा नहीं किया है, जिसमें ब्याज दर, उसकी अवधि शामिल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).