नोएडा में मेट्रो की संपत्ति चुराने वाले छह शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने कटर, कॉपर की तार और कई इत्यादि सामान किए बरामद
थाना सेक्टर 49 पुलिस ने मेट्रो की संपत्ति चुराने वाले छह शातिर चोरों को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि ये चोर मेट्रो रेल लाइन के ट्रैक में लोहे का हुक फंसा कर रस्सी के सहारे मेट्रो लाइन पर चढ़ जाते थे तथा लोहे के कटर से कीमती तार काट लेते थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से लोहा काटने वाला कटर, कॉपर की तीन बंडल तार, घटना में प्रयुक्त कार आदि बरामद की.