राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 77 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की, अजीत पवार, भुजबल, रोहित पवार का नाम शामिल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को 77 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की,जिसमें वरिष्ठ नेता अजीत पवार, जयंत पाटिल और छगन भुजबल के नाम शामिल हैं. पार्टी प्रमुख शरद पवार के पौत्र रोहित पवार अहमदनगर जिले के करजत जामखेड़ से पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगे. उनका मुकाबला बीजेपी के विधायक एवं मंत्री राम शिंदे से होगा.