देश

पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- देश में आजादी, समानता और भाईचारा कहां हैं

आईएनक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि इस समय देश में आजादी, समानता और भाईचारा कहां है. तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने ट्विटर पर यह टिप्पणी पोस्ट की.

पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- देश में आजादी, समानता और भाईचारा कहां हैं
पी चिदंबरम (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: आईएनक्स मीडिया (INX Media) मामले में गिरफ्तार कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P. Chidambaram) ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि इस समय देश में आजादी, समानता और भाईचारा कहां है.

तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने ट्विटर पर यह टिप्पणी पोस्ट की. उन्होंने कहा, "जैसा कि हम महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के साल भर चलने वाले जश्न की शुरुआत कर रहे हैं, हमें यह सवाल पूछना होगा कि आजादी, समानता और भाईचारा कहाँ है?"

यह भी पढ़ें : INX मीडिया केस: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

चिदंबरम ने दावा किया, "भाईचारा पूरी तरह से मर गया है. जातिवाद और कट्टरता हावी होती दिख रही है. समानता एक दूर का सपना है. सभी साक्ष्य भारतीयों में बढ़ती असमानता की ओर इशारा करते हैं." उन्होंने कहा, "आजादी एक कमजोर दीपक की तरह धीमी लौ में जल रही है. क्या यह प्रज्वलित होगी या बूझ जाएगी, केवल समय ही बता सकता है."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).