उपचुनाव: केरल में हुआ 70 प्रतिशत मतदान, बारिश ने मतदान में डाला खलल
केरल में भारी बारिश के बीच पांच विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। बारिश से मतदान में व्यवधान पैदा हुआ, खासकर एर्नाकुलम विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण मतदान प्रभावित हुआ. मतदान के दौरान राज्य में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई. आंकड़ों के अनुसार, अरूर में शाम सात बजे तक सबसे ज्यादा 80.26 फीसदी मतदान हुआ.