महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: राज्य की 288 सीटों के लिए 269 स्थानों पर कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
महाराष्ट्र में सोमवार को हुए विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे शुरू होगी. चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी
मुंबई: महाराष्ट्र में सोमवार को हुए विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Polls) के बाद वोटों की गिनती बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे शुरू होगी. चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक्जिट पोल में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के आसानी से सत्ता हासिल करने की संभावना प्रकट की गयी है. एक चुनाव अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मतगणना ड्यूटी के लिए करीब 25,000 कर्मियों की तैनाती की गयी है. पुलिस ने मतगणना शांतिपूर्वक कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं. बता दें कि और सतारा लोकसभा उपचुनाव की मतगणना भी कल के ही दिन किया जाएगा.
चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए राज्य के 269 स्थानों पर मतगणना होगी. सोमवार को 61.13 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि वर्ष 2014 में 63.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने एग्जिट पोल को अपेक्षा के अनुरूप बताया, विपक्ष ने किया खारिज
सबसे ज्यादा कोल्हापुर की करवीर सीट पर 83.93 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में 40.11 प्रतिशत मतदान हुआ. सोमवार को सतारा लोकसभा क्षेत्र का भी उपचुनाव हुआ । यहां पर 67.15 प्रतिशत मतदान हुआ था
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2019 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

