साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विवादित बयान, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बताया राष्ट्रपुत्र
भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है.
भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपुत्र बताया है. रविवार को भोपाल रेलवे स्टेशन के एक कार्यक्रम में प्रज्ञा ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘(महात्मा) गांधीजी राष्ट्रपुत्र हैं। गांधीजी इस धरा के सपूत हैं. राम इस धरा के पुत्र हैं. महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज इस धरा के पुत्र हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश के लिए जिसने सराहनीय कार्य किया है, निश्चित रूप से वो हमारे लिए आदरणीय हैं. हम उनके कदमों पर चलते हैं.’’
प्रज्ञा ने कहा कि वह देश के लिए जीती हैं. प्रज्ञा से सवाल पूछा गया था कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश भर में भाजपा द्वारा संकल्प यात्रा निकाली जा रही हैं लेकिन वह इसमें क्यों शामिल नहीं हो रही हैं. यह भी पढ़े: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का फिर विवादित बयान, कहा-हम नाली-शौचालय साफ करवाने के लिए नहीं बने, वीडियो वायरल
बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के आगर मालवा में प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिस पर काफी बवाल हुया था.खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कहा था कि वह इस बयान के लिए उन्हें कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2019 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

