छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में गैस लीक, 6 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती; 3 की हालत बिगड़ी
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भारतीय इस्पात प्राधिकरण की इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए गैस रिसाव के संपर्क में आने से छह अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित हुए। सभी की हालत खतरे से बाहर है. भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि बीती रात संयंत्र में गैस रिसाव होने से राइट्स कंपनी के अभिषेक आनंद, के. नागराज, बालकृष्ण, संतोष कुमार और कालीदास तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के उप महाप्रबंधक राजेश कुमार प्रभावित हुए हैं. सभी प्रभावितों को भिलाई के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में भर्ती कराया गया है.