ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमला, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पाकिस्तान सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- सुरक्षा सुनिश्चित हो
कांग्रेस ने पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर भीड़ द्वारा कथित पथराव एवं नारेबाजी की घटना के लिए वहां की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि इमरान खान की सरकार को इस पवित्र स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए
नई दिल्ली: कांग्रेस ने पाकिस्तान के ननकाना साहिब (Nankana Sahib) पर भीड़ द्वारा कथित पथराव एवं नारेबाजी की घटना के लिए वहां की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि इमरान खान की सरकार को इस पवित्र स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ट्वीट किया, '' ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुआ हमला मानवता के आदर्शों एवं धार्मिक मूल्यों को शर्मसार करने वाली घटना है। इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान की सरकार जिम्मेदार है। इस घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.
उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान की सरकार ननकाना साहिब की सुरक्षा सुनिश्चित करे।''गौरतलब है कि पाकिस्तान में सिख किशोरी से शादी करने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति के परिवार की अगुवाई में कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को यहां गुरद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब के बाहर प्रदर्शन किया. यह भी पढ़े: ननकाना साहिब गुरुद्वारे में फंसे लोगों के प्रति सीएम अमरिंदर सिंह ने जाहिर की चिंता, इमरान खान से की श्रद्धालुओं को बचाने की अपील
ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुआ हमला मानवता के आदर्शों व धार्मिक मूल्यों को शर्मसार करने वाली घटना है।
इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान की सरकार ज़िम्मेवार है।
इस घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
पाकिस्तान की सरकार ननकाना साहिब की सुरक्षा सुनिश्चित करे। pic.twitter.com/15mzOIFTH9
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 4, 2020
खबरों के अनुसार भीड़ ने गुरद्वारे पर धावा बोल दिया और सिख श्रद्धालुओं पर पथराव किया.भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा की है। हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों को झूठा बताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2020 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

