देश

प्रकाश आंबेडकर का बड़ा बयान, कहा- कुछ लोगों की मंशा कोरेगांव भीमा युद्ध की बरसी पर दंगा भड़काने की थी

दलित नेता प्रकाश आंबेडकर ने बुधवार को दावा किया कि कुछ लोगों की मंशा कोरेगांव भीमा के संघर्ष की 202 वीं बरसी के मौके पर दंगा भड़काकर राजनीतिक फायदा लेने की थी लेकिन नयी सरकार ने उनके इरादों को नाकाम कर दिया. कड़ी सुरक्षा के बीच ऐतिहासिक संघर्ष की वर्षगांठ के मौके पर महाराष्ट्र के पुणे जिले के पेरने गांव में जयस्तंभ पर बुधवार को लाखों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे. दलित इस स्मारक को अपने गौरव का प्रतीक मानते हैं.

प्रकाश आंबेडकर का बड़ा बयान, कहा- कुछ लोगों की मंशा कोरेगांव भीमा युद्ध की बरसी पर दंगा भड़काने की थी
प्रकाश आंबेडकर (Photo Credits: PTI)

पुणे. दलित नेता प्रकाश आंबेडकर ने बुधवार को दावा किया कि कुछ लोगों की मंशा कोरेगांव भीमा के संघर्ष की 202 वीं बरसी के मौके पर दंगा भड़काकर राजनीतिक फायदा लेने की थी लेकिन नयी सरकार ने उनके इरादों को नाकाम कर दिया. कड़ी सुरक्षा के बीच ऐतिहासिक संघर्ष की वर्षगांठ के मौके पर महाराष्ट्र के पुणे जिले के पेरने गांव में जयस्तंभ पर बुधवार को लाखों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे. दलित इस स्मारक को अपने गौरव का प्रतीक मानते हैं.

वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने जयस्तंभ पर श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज एक जनवरी है. महाराष्ट्र में सरकार बदल गयी है और कुछ लोग दंगा भड़काकर मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहते थे, लेकिन इस बार हमने राज्य सरकार के साथ मिलकर उनके इरादों को नाकाम कर दिया.’’ यह भी पढ़े-भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में FBI की मदद लेने के लिए अमेरिका जाएगी महाराष्ट्र पुलिस

इस पर और ज्यादा बताने से इनकार करते हुए आंबेडकर ने कहा कि वह बाद में इस विषय पर बोलेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2020 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).