त्योहार

Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2020: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नायडू ने ट्वीट किया, “आज गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर पूज्य गुरु की स्मृति को सादर नमन करता हूं तथा देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.”

Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2020: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
आज गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती हैं

Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2020: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुए उनके जीवन को सभी के लिए अनुकरणीय बताया. नायडू ने ट्वीट किया, “आज गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर पूज्य गुरु की स्मृति को सादर नमन करता हूं तथा देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.” उन्होंने कहा, “गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन संदेश तथा उनके कृतित्व हमारे राष्ट्रीय, सामाजिक और निजी जीवन में आज भी अनुकरणीय हैं. उनकी शिक्षा हमारे राष्ट्रीय जीवन का मार्ग दर्शन करे और हमें प्रेरणा दे कि हम मानवता के काम आ सकें.”

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन संदेश को प्रेरणादायी बताया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2020 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).