देश

रेल किराये और सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस आक्रामक, कहा- मोदी सरकार ने नए साल में आम जनता की जेब पर बोझ डाला

पार्टी प्रवक्ता सुष्मिता देव ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ हमें दुख है कि आम आदमी की जेब पर बोझ डाला गया है. रेलवे किराया बढ़ाया गया है। एलपीजी सिलेंडर का दाम भी बढ़ा दिया गया है.’’

रेल किराये और सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस आक्रामक, कहा- मोदी सरकार ने नए साल में आम जनता की जेब पर बोझ डाला
कांग्रेस (Photo Credits: Twitter)

कांग्रेस ने रेल किराये और गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नए साल में सरकार ने आम जनता की जेब पर बोझ डाल दिया है. पार्टी प्रवक्ता सुष्मिता देव ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ हमें दुख है कि आम आदमी की जेब पर बोझ डाला गया है. रेलवे किराया बढ़ाया गया है. एलपीजी सिलेंडर का दाम भी बढ़ा दिया गया है.’’ उन्होंने कहा, ''देश को उम्मीद थी कि सरकार नए साल में राहत देगी।लेकिन सरकार ने जनता पर बोझ डाल दिया.'' गौरतलब है कि अलग अलग श्रेणियों में रेल किराये में बढ़ोतरी की गई है. साधारण ट्रेनों के नॉन एसी सेकंड क्लास के किराये में प्रति किलोमीटर एक पैसे की बढ़ोतरी की गई है.

एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़े किराये की बात करें तो सेकंड क्लास यात्रियों को प्रति किलोमीटर दो पैसे अधिक देने होंगे. स्लीपर क्लास के किराये में दो पैसे और फर्स्ट क्लास के किराये में भी दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है. एसी चेयर कार के किराये में चार पैसे, एसी-3 टीयर के लिए चार पैसे, एसी-2 टीयर के किराये में चार पैसे और एसी फर्स्ट क्लास के किराये में भी चार पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. किराये की बढ़ी हुई दरें एक जनवरी, 2020 से लागू हो जाएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2020 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).