मांग बढ़ने से स्थानीय तेल तिलहन कीमतों में सुधार
बाजार सूत्रों ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण देश में ‘लॉकडाऊन’ लागू होने की वजह से सड़क किनारे के होटलों, रेहड़ी पटरी पर बिकने वाले खानपान की दुकानें बंद हैं। इन जगहों पर पामोलीन तेल की खपत ज्यादा थी । वह बहुत कम हो गई है । कोरोना वायरस से सेहत के प्रति बढ़ती जागरुककता के बीच स्थानीय तेलों की मांग बढ़ने से सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, बिनौला, सूरजमुखी जैसे हल्के तेलों में सुधार आया।