एनडीआरएफ ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए बिहार में 15 टीम तैनात की
पटना के बिहटा स्थित एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन के कमांडेंट विजय सिन्हा ने शनिवार को बताया कि बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के अनुरोध पर प्रदेश के सात जिलों सीवान, बेगूसराय, नवादा, गया, मुंगेर, पटना और नालंदा में कुल 15 उप टीम की तैनाती की गयी है।