एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीज ने गला काटकर की आत्महत्या

सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि असम के नगांव जिले के प्रवासी मजदूर को सात अप्रैल को जीएमसीएच के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीज ने गला काटकर की आत्महत्या

अकोला, 11 अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए असम के 30 वर्षीय प्रवासी कामगार ने शनिवार तड़के अपना गला कथित तौर पर काट लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वह शुक्रवार को विषाणु से संक्रमित पाया गया था और उसका महाराष्ट्र के अकोला शहर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि असम के नगांव जिले के प्रवासी मजदूर को सात अप्रैल को जीएमसीएच के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘व्यक्ति ने सुबह करीब पांच बजे कथित तौर पर अपना गला काट लिया और अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे बाथरूम के फर्श पर गिरे देखा।’’ पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि अकोला में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और मृतक उनमें से एक था।

शहर कोतवाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लगता है और मामले की तफ्तीश चल रही है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक अकोला जिले में 13 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).