दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले की संख्या एक लाख के पार हुई
दुनिया भर में इस वायरस से अब तक 16 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 1,00,661 तक पहुंच गई. इनमें से करीब 70 प्रतिशत लोगों की मौत यूरोप में हुई हैं. यूरोप में अब तक 70,245 लोगों की मौत हुई है.