रामाफोसा ने लॉकडाउन में मस्जिदों को खोले जाने की अपील खारिज की
महामारी से निपटने के लिए देश में सभी मस्जिद, चर्च, मंदिर और अन्य धार्मिक स्थानों पर एकत्र होने पर प्रतिबंध है।
जोहानिसबर्ग, 11 अप्रैल दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के दौरान पांच वक्त की नमाज के लिए मस्जिदों को खोले जाने की अपील खारिज कर दी। एक मुस्लिम संगठन ने यह मांग की थी।
महामारी से निपटने के लिए देश में सभी मस्जिद, चर्च, मंदिर और अन्य धार्मिक स्थानों पर एकत्र होने पर प्रतिबंध है।
रामाफोसा ने बृहस्पतिवार को 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि दो हफ्ते और बढ़ा दी। यह 14 अप्रैल को खत्म होने जा रही थी।
अधिवक्ता जहीर उमर ने दक्षिण अफ्रीकी के ‘मजलिसुल उलेमा' की ओर से रामाफोसा के याचिका पेश करते हुए लॉकडाउन के कारण कथित तौर पर धार्मिक दायित्वों को पूरा करने नसे रोके जाने का हवाला दिया।
उमर ने लॉकडाउन के नियमों में नरमी की मांग करते हुए कहा कि नमाज तेजी से अदा करने के साथ ही नमाजी तुंरत घरों को लौट जाएंगे, लेकिन राष्ट्रपति ने एक बयान में मांग खारिज करते हुए कहा कि बचाव के उपाय दक्षिण अफ्रीका के सभी लोगों के लिए हैं, चाहे वो किसी भी धर्म के हों।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

