एजेंसी न्यूज

ओडिशा में कोरोना वायरस के दो नये मामले, संक्रमितों की संख्या 50 पहुंची; 12 ठीक हुए

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को दो और व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और 10 मरीज ठीक हुए है।

ओडिशा में कोरोना वायरस के दो नये मामले, संक्रमितों की संख्या 50 पहुंची; 12 ठीक हुए

भुवनेश्वर, 11 अप्रैल भुवनेश्वर, 11 अप्रैल ओडिशा में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 50 पहुंच गई है, जबकि राज्य में कोविड-19 के 12 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को दो और व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और 10 मरीज ठीक हुए है।

उन्होंने बताया कि 37 लोग अभी भी संक्रमित हैं।

इससे पहले दो मरीज ठीक हुए थे।

राज्य में कोविड-19 के कारण अब तक एक व्यक्ति की जान गई है।

विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 की 3,547 जांच हुई हैं, जिनमें से 50 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

विभाग ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, कोविड-19 के दस रोगी ठीक हो चुके हैं, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें से पांच भुवनेश्वर के हैं, दो भद्रक के और एक-एक कटक, जाजपुर और पुरी के हैं।

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने एक दिन में 10 रोगियों को ठीक करने पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).