कर्नाटक में कोरोना वायरस के सात नए मामले, संक्रमितों की संख्या 214 हुई
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया, ‘‘गत शाम से आज दोपहर तक सात नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। अभी तक कोविड-19 के 214 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से छह लोगों की मौत हो गई और 37 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’’
बेंगलुरु, 11 अप्रैल कर्नाटक में कोरोना वायरस के सात नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 214 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया, ‘‘गत शाम से आज दोपहर तक सात नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। अभी तक कोविड-19 के 214 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से छह लोगों की मौत हो गई और 37 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’’
सातों नए मरीज पहले से ही संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।
इनमें से पांच मैसुरु के हैं जो एक दवा कंपनी के कर्मचारी के संपर्क में आए, एक-एक व्यक्ति बेंगलुरु शहर और बिदर का है।
राज्यभर में संक्रमण के सबसे अधिक 72 मामले बेंगलुरु से सामने आए हैं। इसके बाद मैसुरु से 47 और दक्षिण कन्नड़ से 12 मामले सामने आए।
जिन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई उनमें बेंगलुरु के 19, दक्षिण कन्नड़ के पांच, देवानगेरे के तीन, उत्तर कन्नड़, चिकबल्लपुरा, मैसुरु और कलबुर्गी के दो-दो तथा धारवाड़ और कोडागु का एक-एक मरीज शामिल है।
मृतकों में दो कलबुर्गी के और एक-एक बेंगलुरु, बगलकोटे, गडग और तुमकुरु से थे।
गोला
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

