एजेंसी न्यूज

पेटीएम ने पीएम-केयर्स कोष के लिए 100 करोड़ रुपये का योगदान जुटाया

पेटीएम ने इससे पहले घोषणा की थी कि उसका इरादा पीएम-केयर्स कोष में 100 करोड़ रुपये का योगदान करने का है।

पेटीएम ने पीएम-केयर्स कोष के लिए 100 करोड़ रुपये का योगदान जुटाया

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने कोविड-19 संकट से निपटने के लिए अपने प्लेटफार्म के जरिये प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है।

पेटीएम ने इससे पहले घोषणा की थी कि उसका इरादा पीएम-केयर्स कोष में 100 करोड़ रुपये का योगदान करने का है।

पेटीएम ने कहा था कि प्रत्येक योगदान या वॉलेट का इस्तेमाल कर पेटीएम पर प्रत्येक भुगतान, यूपीआई या पेटीएम बैंक डेबिट कार्ड के जरिये भुगतान पर वह दस रुपये तक का अतिरिक्त योगदान करेगी।

पेटीएम ने शनिवार को बयान में कहा कि 10 से कुछ अधिक दिन के भीतर पेटीएम एप के जरिये योगदान 100 करोड़ रुपये को पार कर गया है। यह पहल अब भी मजबूती से जारी है।

कंपनी ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने भी इस पहल में योगदान दिया है। इस कोष में उसके कर्मचारियों ने अपने वेतन से योगदान दिया है।

कंपनी ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने पीएम-केयर्स में अपने 15 दिन, एक महीने, दो महीने और कुछ ने तो तीन महीने का वेतन दिया है।

अजय अजय शरद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).