विदेश की खबरें | विश्वविद्यालयों में एआई को लेकर छात्र महसूस कर रहे हैं 'बेचैनी, भ्रम और अविश्वास': अध्ययन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिट्सबर्ग, 17 जुलाई (द कन्वरसेशन) कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आगमन ने उच्च शिक्षा जगत में सरलता के साथ ही चिंता और असमंजस की लहर भी पैदा कर दी है। शुरुआती अध्ययनों में संकेत मिला है कि एआई टूल्स से विद्यार्थियों की समालोचनात्मक सोच और समस्या सुलझाने की क्षमता कमजोर हो सकती है। साथ ही, यह भी सामने आया है कि छात्र असाइनमेंट करने के लिए चैटबॉट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और खुद परिश्रम नहीं कर रहे।