एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इंजन खराब होने के कारण आपात स्थिति में मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया गोवा जाने वाला विमान: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को इंजन खराब होने के कारण बुधवार रात आपात स्थिति में मुंबई में उतरना पड़ा। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | इंजन खराब होने के कारण आपात स्थिति में मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया गोवा जाने वाला विमान: सूत्र

मुंबई, 17 जुलाई दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को इंजन खराब होने के कारण बुधवार रात आपात स्थिति में मुंबई में उतरना पड़ा। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि एयरबस ए320 नियो द्वारा संचालित इस उड़ान को रात 9:52 बजे आपात स्थिति में उतारा गया।

इंडिगो के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए विमान 6ई 6271 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला।

विमानन कंपनी के अनुसार, विमान का मार्ग परिवर्तित करके उसे मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

सूत्र ने बताया, "दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई-6271 को इंजन में खराबी के कारण मुंबई की ओर मोड़ दिया गया और पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया।"

इंडिगो ने विमान में सवार लोगों की संख्या या समस्या की प्रकृति के बारे में जानकारी नहीं दी। एक वैकल्पिक उड़ान से यात्रियों को दिल्ली पहुंचाया गया।

मुंबई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बुधवार रात 9:52 बजे विमान उतरने के बाद यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और टर्मिनल पर कर्मचारियों ने उनकी सहायता की।

मुंबई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, "16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जाने वाली उड़ान का मार्ग तकनीकी खराबी के कारण बदले जाने के बाद रात 9:35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।"

प्रवक्ता ने बताया कि विमान रात 9.52 बजे सुरक्षित उतार लिया गया और 9:57 बजे पूर्ण आपातकाल की स्थिति वापस ले ली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).