देश की खबरें | ठाणे में होटल व्यवसायी पर हमला, पुलिस जांच प्रारंभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मुंबई के 41 वर्षीय होटल व्यवसायी और कुछ अन्य लोगों पर कुछ लोगों के समूह ने कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 17 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मुंबई के 41 वर्षीय होटल व्यवसायी और कुछ अन्य लोगों पर कुछ लोगों के समूह ने कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को वागले एस्टेट इलाके में स्थित एक कार्यालय में हुई और उस वक्त होटल व्यवसायी एक संपत्ति से संबंधित व्यावसायिक मामलों पर बातचीत के लिए वहां पहुंचे थे। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।
ठाणे के श्रीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 20 लोग परिसर में घुस गए और उन्होंने कथित तौर पर होटल मालिक और वहां मौजूद अन्य लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें लात-घूंसे मारे और कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।
घटना के समय एक बिल्डर और कार्यालय मालिक भी मौजूद थे।
एक अधिकारी ने बताया कि होटल व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में नामजद एक आरोपी निर्माण क्षेत्र से जुड़ा है और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है।
अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्यालय परिसर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और घटनाओं का क्रम जानने के लिए गवाहों के बयान भी दर्ज कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

