ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में बुधवार को 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले विकराल चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण भारी तबाही हुयी और कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. चक्रवात अपराह्न में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचा.
इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
भारत की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब नेपाल सरकार ने अपने संशोधित राजनीतिक एवं प्रशासनिक नक्शे में लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने क्षेत्र के तहत प्रदर्शित किया।
मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, परगट सिंह और संगत सिंह गिलजियां को दोपहर के भोजन पर बुलाकर उनके साथ बैठक की।
कांग्रेस का आरोप है कि कोरोना वायरस की महामारी में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार का यह कदम बेहद शर्मनाक है, जबकि भाजपा ने इसे एक सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को संक्रमण के एक साथ 50 मामले आने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में कर ली गयी है ।
यह बैठक इससे पहले 11 मई को होनी थी लेकिन प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा के चलते इसे आगे के लिये टालना पड़ा।
इससे पहले 10 मई 2019 को समाप्त पखवाड़े में बैंक रिण 96.24 लाख करोड़ रुपये और जमा 125.17 लाख करोड़ रुपये थी।
समझा जाता है कि भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। वहीं अमेरिका ने कहा कि चीनी सैनिकों का आक्रामक व्यवहार चीन द्वारा पेश खतरे की याद दिलाता है।
प्रशासन अब तक 65,000 लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए यातायात की व्यवस्था कर चुका है।
चक्रवात ‘अम्फान’ करीब दो दशक में क्षेत्र में आने वाला सबसे भीषण चक्रवात है। इस चक्रवात ने बुधवार शाम में दस्तक दे दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों में कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हुयी है उनके ठीक होने की दर में बढोत्तरी दर्ज की गयी है। यह दर 40 फीसदी के करीब पहुंच गयी है जो 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने से पहले सात प्रतिशत थी । मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अस्पताल की जरूरत सात फीसदी से भी कम मरीजों को है ।
एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इसी प्रकार 1200 से अधिक प्रवासी श्रमिक देश के अन्य हिस्सों से यहां वापस आये हैं ।
कटारिया ने कहा,' मुख्यमंत्री को बयानबाजी करने की बजाय आमने सामने आकर बताना चाहिए कि उन्होंने राजस्थान की जनता के लिये क्या किया है।'
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे राव ने ट्वीट किया कि एक जिम्मेदार सरकार की तरह तेलंगाना ने विभिन्न राज्यों के लिए 75 श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाईं और एक लाख से अधिक लोगों को उनके घर भेजा।
इससे पहले जारी एक बयान में रेलवे ने कहा था कि ये ट्रेनें पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी। किंतु बुधवार को उसने कहा कि इन ट्रेनों में एसी और गैर एसी, दोनों तरह के कोच होंगी जो पूरी तरह आरक्षित होंगी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार फंसे हुए प्रवासी कामगारों की घर वापसी के लिए मदद का उपयोग नहीं करना चाहती तो पार्टी उन 1,000 बसों को वापस ले रही है जिनकी व्यवस्था उसने की थी।
विपक्षी पार्टी ने कोरोना वायरस संकट से निपटने और इस संकट की स्थिति में मदद के लिए पैकेज की घोषणा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।