मैग्नेशियम मिश्र धातु ले सकता है ऐल्युमीनियम की जगह
शोधार्थियों ने बताया कि बनावट संबंधी कल-पुर्जों में पिटवा मैग्नेशियम मिश्रधातु का मौजूदा औद्योगिक उपयोग उनकी कम मजबूती, कम लचीलापन, अधिक खिंचाव नहीं बर्दाश्त कर पाने का अभाव आदि के चलते बहुत सीमित है। जबकि उनका घनत्व ऐल्युमीनियम का एक-तिहाई और इस्पात का एक चौथाई है।