साइ ने राष्ट्रीय स्टेडियमों में खेल गतिविधियां शुरू की
साइ के एक बयान के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार दोपहर से एक - एक घंटे की समयसीमा के अंतर्गत खेल गतिविधियां फिर से शुरू की गयी है। इसके लिए हालांकि पहले से ऑनलाइन बुकिंग कराने की जरूरत होगी।
नयी दिल्ली, 26 मई केंद्र सरकार से चरणबद्ध तरीके से आउटडोर खेल गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने पांच स्टेडियमों में से दो में खेल गतिविधियों की शुरुआत की।
साइ के एक बयान के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार दोपहर से एक - एक घंटे की समयसीमा के अंतर्गत खेल गतिविधियां फिर से शुरू की गयी है। इसके लिए हालांकि पहले से ऑनलाइन बुकिंग कराने की जरूरत होगी।
इंदिरा गांधी स्टेडियम और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अगले सप्ताह गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए जरूरी ‘लॉजिस्टिक्स’ पर काम किया जा रहा है।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरनताल परिसर इस दौरान बंद रहेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में तरणताल के उपयोग पर रोक बरकरार है।
साइ की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ स्टेडियम के प्रशासकों को इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश उपलब्ध करा दिया गया है। इस दिशानिर्देश में स्वास्थ्य और स्वच्छता के सरकारी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से उल्लेख किया गया है।’’
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीरंदाजी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और लॉन टेनिस जैसे खेलों से जुड़ी गतिविधियां शुरू होगी जबकि मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में उपलब्ध गतिविधियां वहां मौजूद सुविधाओं पर निर्भर करेंगी।
साइ ने कहा, ‘‘ शुरूआत में उन खेलों से जुड़ी गतिविधियों को शुरू किया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों के बीच किसी संपर्क आवश्यक नहीं हो और उपकरणों को साझा करने की न्यूनतम जरूरत हो।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार की दिशानिर्देश के तहत सामाजिक दूरी और स्वच्छता को ध्यान में रखा जाएगा। यह फैसला किया गया है कि विभिन्न प्रकार के स्टेडियमों में क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत खेल सुविधाओं शुरू किया जाएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए स्टेडियम और परिसरों को दिशानिर्देश के मुताबिक सैनिटाइज और कीटाणुरहित किया जाएगा और आने वाले हर खिलाड़ी का तापमान नापा जाएगा।’’
साइ ने कहा कि सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार केवल 10 वर्ष से अधिक आयु के एथलीट ही खेल गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

