मिजोरम में COVID-19 के 10 और नए मामले दर्ज, राज्य में कुल मामले बढ़कर पहुंचे 140
मिजोरम में आठ वर्षीय बच्चे समते दस और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इन नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 140 पर पहुंच गई है. राज्य के सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया कि चार मरीज मामित जिले से हैं, तीन मरीज चम्फाई से, दो सेरछिप से और एक मरीज खॉजोल जिले से हैं.