एजेंसी न्यूज

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने लद्दाख में चाइना के साथ गतिरोध पर PM मोदी के बयान को लेकर किया सवाल, कहा- क्या प्रधानमंत्री ने चीन को दे दी क्लीन चिट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर शनिवार को सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री ने चीन को क्लीन चिट दे दी है. प्रधानमंत्री ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़पों को लेकर बुलाई गई इस बैठक के अंत में कहा कि चीन ने जो किया है उससे पूरा देश आहत और आक्रोशित है.

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने लद्दाख में चाइना के साथ गतिरोध पर PM मोदी के बयान को लेकर किया सवाल, कहा- क्या प्रधानमंत्री ने चीन को दे दी क्लीन चिट
पी. चिदंबरम और पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credit-File Photo/ANI)

नई दिल्ली, 20 जून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P. Chidambaram) ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बयान को लेकर शनिवार को सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री ने चीन को क्लीन चिट दे दी है. उन्होंने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सीमा में कोई विदेशी नहीं है. अगर यह सही है तो पांच-छह मई को क्या हुआ? पिछले दिनों दोनों देशों के सैनिकों के बीच संघर्ष क्यों हुआ? भारत ने अपने 20 जवानों क्यों खोए?"

पूर्व गृह मंत्री ने यह सवाल भी किया, "अगर चीनी सैनिकों ने कोई घुसपैठ नहीं की है तो फिर छह जून को कोर कमांडर स्तर की बैठक क्यों हुई थी? क्या यह बैठक मौसम के बारे में हुई थी? अगर कोई चीनी सैनिक ने एलएसी पार नहीं किया तो फिर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान में पूर्व यथास्थिति की बहाली की बात क्यों हुई?"

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच पी चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-सरकार गरीब है, इसे अधिक करों की जरूरत

उन्होंने यह भी पूछा, "क्या प्रधानमंत्री ने चीन को क्लिन चिट दिया है? अगर ऐसा है तो फिर चीन से बातचीत क्यों? मेजर जनरल बातचीत क्यों कर रहे हैं और किस बारे में बात कर रहे हैं?" गौरतलब है कि मोदी ने भारत-चीन तनाव पर शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि न कोई हमारे क्षेत्र में घुसा और न ही किसी ने हमारी चौकी पर कब्जा किया है.

प्रधानमंत्री ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़पों को लेकर बुलाई गई इस बैठक के अंत में कहा कि चीन ने जो किया है उससे पूरा देश आहत और आक्रोशित है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).