देश की खबरें | देश में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 6,73,165 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,73,165 हो गई है। पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 613 और लोगों की मौत के साथ रविवार को मृतक संख्या 19,268 हो गई।