देश की खबरें | हिमाचल में आईटीबीपी का जवान सहित 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, कुल मामले 1,064

शिमला, पांच जुलाई हिमाचल प्रदेश में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान समेत 17 और लोगों में रविवार को कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। इसके बाद राज्य में कुल मामले 1,064 हो गए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमन ने बताया कि ऊना से सात, कांगड़ा से पांच, सोलन और कुल्लू से दो-दो और मंडी जिले से एक मामला सामने आया है ।

यह भी पढ़े | झारखंड: भारतीय जनता पार्टी के नेता जयवर्धन सिंह की गोलीमार कर हत्या, पूर्व CM रघुवर दास ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल.

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू में दो नए मामले आए हैं। इनमें से चंडीगढ़ से लौटा 33 वर्षीय आईटीबीपी का जवान है और 34 वर्षीय महिला हैं जो राजस्थान से लौटी हैं।

सिंह ने बताया कि आईटीबीपी का जवान 24 जून को चंडीगढ़ से लौटा था और पृथक-वास में था।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: बेंगलुरु के एक अस्पताल से COVID-19 का मरीज हुआ फरार: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आईटीबीपी के सभी जवानों से अपनी बटालियन में लौटने को कहा गया है, क्योंकि उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद यह आदेश जारी किया गया है।

धीमन ने बताया कि राज्य में 28 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

अब तक संक्रमण से राज्य में 10 लोगों की मौत हुई है।

धीमान ने बताया कि राज्य में संक्रमण से 724 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 315 रोगी संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। वहीं 13 मरीज राज्य से बाहर चले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)