देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के पहली बार एक दिन में 32,000 से अधिक मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 32,000 से अधिक मामले सामने आने के साथ बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,68,876 पर पहुंच गई। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से 606 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 24,915 हो गया।