देश की खबरें | राष्ट्रपति के निजी सचिव विक्रम सिंह का कार्यकाल घटा, पोत परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त

नयी दिल्ली, 16 जुलाई केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निजी सचिव विक्रम सिंह का कार्यकाल घटा दिया है और उन्हें पोत परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया है । कार्मिक मंत्रालय के आदेश से यह जानकारी मिली ।

सिंह, भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) 1997 बैच के अधिकारी हैं और उन्हें अक्तूबर 2017 में राष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया था ।

यह भी पढ़े | राजस्थान: स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा- राज्य में कोरोना से ठीक हुए लोगों का डाटा बैंक तैयार करने का निर्णय लिया गया है : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सिंह के कार्यकाल में कटौती को मंजूरी दे दी ।

कार्मिक मंत्रालय के एक अन्य आदेश में कहा गया है कि पी प्रवीण सिद्धार्थ को सिंह के स्थान पर राष्ट्रपति का नया निजी सचिव नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 2001 बैच के अधिकारी हैं ।

यह भी पढ़े | राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट पर आप नेता राघव चड्ढा बोले- कांग्रेस वेंटिलेटर पर, राज्य दर राज्य बेच रही अपने विधायक.

सिद्धार्थ राष्ट्रपति सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) हैं ।

आदेश में कहा गया है कि ओएसडी के रूप में सिद्धार्थ के कार्यकाल में कटौती की गई है ताकि वे नया कार्यभार संभाल सकें ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)