देश की खबरें | कोविड-19 संकट से मुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया यज्ञ

शिमला, 16 जून हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना वायरस संकट से निजात पाने के लिए यहां बृहस्पतिवार को एक यज्ञ में भाग लिया।

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़े | राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट पर आप नेता राघव चड्ढा बोले- कांग्रेस वेंटिलेटर पर, राज्य दर राज्य बेच रही अपने विधायक.

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें भारतीय संस्कृति पर पूरा विश्वास है। जब भी ऐसी विपदा आती है, हम धार्मिक आयोजन करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस संकट के जल्दी समाप्त होने के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़े | बिल गेट्स ने की भारत की तारीफ, कहा- खुद के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन बनाने में सक्षम है इंडिया.

आयोजन में हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज और सरवीण चौधरी, प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक जामवाल तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूद उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)