देश की खबरें | कोविड-19 के 2 प्रतिशत से भी कम मरीज आईसीयू में : वर्धन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के दो प्रतिशत से भी कम मरीज आईसीयू में भर्ती हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले इस महामारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 2,81,668 अधिक है।