जरुरी जानकारी | कोविड-19 की मार, एलएंडटी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत घटकर 537 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की मार और इस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन से लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकीकृत शुद्ध लाभ 68.37 प्रतिशत घटकर 536.88 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,697.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।