एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका ने कोविड-19 टीके के लिए फाइजर के साथ समझौता किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अजार ने बताया कि समझौते के तहत अमेरिका कंपनी से अभी टीके की 50 करोड़ खुराक और खरीद सकता है।

विदेश की खबरें | अमेरिका ने कोविड-19 टीके के लिए फाइजर के साथ समझौता किया

अजार ने बताया कि समझौते के तहत अमेरिका कंपनी से अभी टीके की 50 करोड़ खुराक और खरीद सकता है।

फॉक्स न्यूज पर अजार ने कहा कि ‘‘लेकिन अब उनका सुरक्षित और प्रभावी होना’’और खाद्य एवं औषधि प्रशासन से उनको मंजूरी मिलना भी आवश्यक है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के वैश्विक स्तर पर मामले 1.4 करोड़ से ज्यादा : जॉन्स हॉपकिंस.

फाइजर इंटरनेशनल और बायोएनटेक एसई ने अलग-अलग घोषणा की है कि अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग और रक्षा विभाग ने दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किए जा रहे टीके को खरीदने के लिए समझौता किया है।

स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के अनुसार, यह समझौता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘ऑपरेशन रैप स्पीड वैक्सीन प्रोग्राम’ के तहत आता है। इस टीका कार्यक्रम के तहत कोविड-19 के एक से अधिक टीके विकसित किए जा रहे हैं। इसका लक्ष्य जनवरी 2021 तक कोविड-19 के टीकों की सुरक्षित और प्रभावी 30 करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का है।

यह भी पढ़े | अब चीन का ब्रिटेन से पंगा, हांगकांग को लेकर दी धमकी.

इसके तहत सरकार एफडीए की मंजूरी से पहले, टीके के सुरक्षित और प्रभावी घोषित होने से पहले ही उनकी खरीदारी करेगी ताकि उन्हें सभी जरुरी मंजूरी मिलने के बाद लोगों को तुरंत टीके उपलब्ध कराए जा सकें।

दोनों कंपनियों का कहना है कि एफडीए से अनुमति और मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका टीके के पहली 10 करोड़ खुराक के लिए कंपनियों को 1.95 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा।

मंत्री का कहना है कि इन दोनों कंपनियों के साथ समझौता होने के बाद कोविड-19 के संभावित टीकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).