गाजियाबाद (उप्र), 22 जुलाई गाजियाबाद में दो दिन पहले बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के अस्पताल में मौत हो गई।
पत्रकार के परिवार ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 1038 नए केस, राज्य में कुल 8818 मामले: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सोमवार रात को कुछ बदमाशों ने जोशी की पिटाई करने के बाद सिर में गोली मार दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि जोशी ने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ किए जाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जोशी को सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे उस समय सिर में गोली मारी गई थी जब वह अपनी दो बेटियों के साथ एक दोपहिया वाहन पर सवार होकर विजय नगर इलाके में स्थित अपने घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: मणिपुर में गुरुवार से 14 दिनों के लिए लगेगा पूरी तरह लॉकडाउन.
जोशी एक स्थानीय समाचार पत्र में काम करते थे। उनकी आयु करीब 35 वर्ष थी।
जोशी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और मां हैं।
जोशी के परिवार के एक सदस्य ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हां, वह (विक्रम जोशी) अब जीवित नहीं हैं। जोशी ने अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY