देश की खबरें | भाजपा के पांच सदस्यों को कर्नाटक विधान परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु,22 जुलाई राज्य सरकार की सिफारिश के बाद बुधवार को भाजपा के पांच नेताओं को कर्नाटक विधान परिषद का सदस्य बनाया गया।

राज्यपाल वजुभाई वाला ने सी पी योगेश्वर, ए एच विश्वनाथ, भारती शेट्टी, शांताराम बुदना सिद्दी और डॉ तलवार सबन्ना को कर्नाटक विधान परिषद का सदस्य नियुक्त किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 1038 नए केस, राज्य में कुल 8818 मामले: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विश्वनाथ जनता दल (सेक्यूलर) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे लेकिन अब वे भाजपा के साथ हैं। उन्होंने गठबंधन सरकार को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि वे पिछले साल दिसंबर में हुनासुरु विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हार गए थे।

भाजपा के सूत्रों ने कहा कि हाल ही में विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) के चुनाव में, उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: मणिपुर में गुरुवार से 14 दिनों के लिए लगेगा पूरी तरह लॉकडाउन.

योगेश्वर ने पिछले साल कभी जनता दल (सेक्यूलर) का गढ़ रहे केआर पेट उपचुनाव जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

शांताराम बुदना सिद्दी,सिद्दी आदिवासी समुदाय से हैं।

आरएसएस नेता वदिराज ने पीटीआई- को बताया कि शांताराम कर्नाटक विधानमंडल में चुने जाने वाले पहले सिद्दी हैं। वह वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश सचिव हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)