संभाजी भिडे बोले, अयोध्या के मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान राम की मूर्ति की मूछें होनी चाहिए
हिंदुत्व नेता संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित मंदिर में भगवान राम (Lord Ram) की मूर्ति की मूछें होनी चाहिये. अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर का भूमि पूजन होना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है. भिड़े ने पुणे के नजदीक सांगली में पत्रकारों से कहा, मैंने गोविंद गिरिजी महाराज (मंदिर न्यास के एक न्यासी) से कहा है कि आप राम और लक्ष्मण की जिस मूर्ति की स्थापना करने जा रहे हैं, उनकी मूछें होनी चाहिये. भिड़े ने कहा, अगर आप यह भूल (भगवान राम की मूर्ति में मूछें न होना) नहीं सुधारते हैं, तो भगवान राम के मेरे जैसे भक्तों के लिये मंदिर का कोई अर्थ नहीं है.