एजेंसी न्यूज

माइक्रोसॉफ्ट ने सत्या नडेला और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद कहा- अमेरिका में TikTok खरीदने पर चर्चा जारी रहेगी

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह चीन के स्वामित्व वाली वीडियो- शेयरिंग ऐप टिकटॉक के अमेरिकी व्यवसाय को खरीदने के लिये बातचीत जारी रखेगी. कंपनी ने उसके भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद यह कहा.

माइक्रोसॉफ्ट ने सत्या नडेला और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद कहा- अमेरिका में TikTok खरीदने पर चर्चा जारी रहेगी
टिकटॉक (File Photo)

न्यूयार्क: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह चीन के स्वामित्व वाली वीडियो- शेयरिंग ऐप टिकटॉक के अमेरिकी व्यवसाय को खरीदने के लिये बातचीत जारी रखेगी. कंपनी ने उसके भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद यह कहा. माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से यह वक्तव्य ट्रंप के एक बयान के बाद सामने आया है. ट्रंप ने कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिये आपात आर्थिक शक्तियों अथवा शासकीय आदेश का इस्तेमाल कर सकते हैं.

रेडमॉन्ड मुख्यालय वाले माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि नडेला और ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद वह अमेरिका में टिकटॉक को खरीदने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श जारी रखने को तैयार है. उसने कहा कि वह टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के साथ जल्द से जल्द बातचीत शुरू करेगी और वह 15 सितंबर तक इस बातचीत को पूरा कर लेगी. कंपनी ने कहा, ‘‘इस प्रक्रिया के दौरान माइक्रोसॉफ्ट राष्ट्रपति ट्रंप सहित अमेरिका की सरकार के साथ बातचीत जारी रखेगी.’’

यह भी पढ़ें- US Presidential Elections 2020: अमेरिका में टल सकते हैं राष्ट्रपति का चुनाव! डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर दिया ये सुझाव

ट्रंप ने पिछले सप्ताह लोगों के बीच काफी प्रचलित वीडियो-शेयरिंग ऐप पर रोक लगाने की धमकी दी थी. इस ऐप को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होने की बातें सामने आने के बाद अमेरिकी प्रशासन में चिंता बढ़ी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).