देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1145 नये मामले सामने आए, 13 रोगियों मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 719 हो गई है। इसके अलावा राज्य में सीमा सुरक्षा बल 20 जवानों सहित 1,145 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की तादाद 45,555 हो गई। इनमें से 12,785 रोगी उपचाराधीन हैं।
जयपुर, तीन अगस्त राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 719 हो गई है। इसके अलावा राज्य में सीमा सुरक्षा बल 20 जवानों सहित 1,145 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की तादाद 45,555 हो गई। इनमें से 12,785 रोगी उपचाराधीन हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में 13 और संक्रमितों की मौत हुई। इनमें से जयपुर में छह, अजमेर में तीन, राजसमंद में दो, भरतपुर-नागौर में एक-एक रोगी की जान गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 719 हो गई है।
यह भी पढ़े | संभाजी भिडे बोले, अयोध्या के मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान राम की मूर्ति की मूछें होनी चाहिए.
उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में ही कोरोना वायरस से अब तक 206 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा जोधपुर में 84, भरतपुर में 54, अजमेर में 50, बीकानेर में 42, कोटा में 35, पाली-नागौर में 31-31, अलवर में 18 और धौलपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में दूसरे राज्यों के 37 रोगियों की जान चली गई है।
उन्होंने बताया कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में 1,145 नये मामले आए। अलवर-जोधपुर में 141-141, कोटा में 130, जयपुर में 124, सीकर में 84, नागौर में 78, बूंदी में 70, बाड़मेर में 65, अजमेर में 52, बीकानेर में 38, भरतपुर में 35,उदयपुर में 31, सवाईमाधोपुर में 30, चित्तौड़गढ़ में 25, सीमा सुरक्षा बल में 20, टोंक में 19, भीलवाड़ा में 15, प्रतापगढ़ में 9, झुंझुनूं में 8, झालावाड़ में 7, जैसलमेर में 6, दौसा-सिरोही में 5-5, करौली में 3, हनुमानगढ में 2, धौलपुर-राजसमंद में एक-एक नया मामला सामने आया है।
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्य में कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

